February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त

लखनऊ २० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ २० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ – चिड़ियाघर गेट नंबर 2 के पास हादसा , तेज रफ्तार कार ने ठेले में मारी टक्कर , टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल , हजरतगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसा

➡लखनऊ – कर चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी GST फर्म बनाने के आरोपी अरेस्ट, 37 लाख रुपए की कर चोरी का खुलासा, 4 करोड़ 66 लाख के फर्जी दस्तावेज बरामद, 3 आरोपी दीपक, कैलाश, प्रशांत गिरफ्तार, बैंक से संबंधित फर्जी कागज़ात बरामद
साइबर सर्विलांस,महानगर थाना क्षेत्र का खुलासा

➡अलीगढ़ – नाबालिग के साथ लव जिहाद, नाम छुपाकर किशोरी से बात की, राजीव नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई, प्रेमी व अन्य एक पर रेप का आरोप, पीड़िता, मां को धमकियां दे रहे आरोपी , 15 दिन से न्याय के लिए घूम रही पीड़िता, डीआईजी से मुलाकात कर लगाई गुहार
कासगंज की रहने वाली है पीड़िता , डीआईजी कार्यालय पर पहुंची पीड़िता

➡हापुड़-== मां पर किशोरी को बेचने का आरोप, 50 वर्षीय व्यक्ति को बेचने का आरोप, व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया गया, व्यक्ति से जान बचाकर भागी किशोरी, डीएम के पास जाकर न्याय की लगाई गुहार, गढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है किशोरी

➡बदायूं – यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध , यादव समाज के युवा तहसील परिसर पहुंचे, युवाओं ने तहसीलदार बिसौली को सौंपा ज्ञापन, समाज की छवि धूमिल होने की आशंका जताई, सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का लगाया आरोप, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

➡रूद्रप्रयाग- अलकनंदा नदी में 2 नावों के बीच टक्कर, एक नाव दूसरी के ऊपर होकर निकल गई, नाव चालकों ने नदी में कूदकर बचाई जान

➡प्रयागराज – श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामला, विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर हुई सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज की सुनवाई पूरी, 12 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई, HC में अक्टूबर 2023 में दाखिल है मामला , जज अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच में सुनवाई

➡हाथरस- नकली खाद फैक्ट्री में छापेमारी , बिल्डिंग मैटेरियल के नाम पर कारोबार, सहकारी समितियों से खरीदी थी यूरिया, कई कंपनियों के नाम वाले कट्टे बरामद, सूचना पर डीएम अतुल वत्स भी पहुंचे, भारी मात्रा में खाद जब्त, गोदाम सीज, सासनी कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला

➡रूड़की- अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो कार पलटी , सड़क किनारे गहरे खड्डे से पलटी कार, हादसे में एक युवक की मौत, 5 लोग गंभीर घायल , सभी घायल निजी अस्पताल में भर्ती , मृतक शैलभ वर्मा रुड़की से लक्सर लौट रहे थे ,. शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे
पत्नी,दो बच्चों, दो अन्य परिजन थे कार में सवार, लंढौरा स्थित पेट्रोल डिपो के पास हुआ हादसा

➡चित्रकूट- SI गफूर खां का राजकीय सम्मान, पुलिस लाइन के दिया गया सम्मान, सड़क हादसे में हुआ असामयिक निधन, SP अरुण कुमार सिंह ने दी शोक सलामी

➡चंदौली- कमरे में झुलसकर लैब टेक्नीशियन की मौत , कमरे के अंदर मिला अधजला शव, वाराणसी का निवासी था मृतक उत्तम कुमार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सदर क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड का मामला

➡प्रयागराज – प्रयागराज की एडीजे पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई, स्वामी मुकुंदानंद गिरी की अर्जी पर सुनवाई, आशुतोष ब्रह्मचारी बयान दर्ज कराने हुए पेश, आशुतोष इन पर्सन बहस करना चाहते थे, कोर्ट ने वकील नियुक्त करने की दी सलाह, बयान अदालत के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे- कोर्ट
शिकायतकर्ता स्वामी मुकुंदानंद गिरी ने दिया एफिडेविट, स्वामी की ओर से 104 पेज का एफिडेविट दाखिल, आशुतोष ने वकील करने के लिए मांगी मोहलत, 13 मार्च के बाद तय तिथि पर अगली सुनवाई

➡कानपुर देहात – हिंदी संगठन कार्यकर्ता से मारपीट मामला, सोनू तिवारी से मारपीट करने की घटना, आरोपी हनीफ की संपत्ति की जांच जारी, राजस्व टीम कर रही है जांच पड़ताल, आलाधिकारियों समेत पुलिस बल तैनात, मैथा तहसील क्षेत्र वैरी सवाई का मामला

➡चित्रकूट- उपनिरीक्षक गफूर खां को राजकीय सम्मान, सड़क हादसे में हुआ असामयिक निधन, SP अरुण कुमार, अधिकारियों ने दी सलामी, पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर सलामी