रोहतास3मई26*25.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर चढ़ा आरपीएफ के हत्थे*
__________________________________
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
रोहतास*दिनांक 02.05. 2026 को सहायक उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार साथ सहायक उप निरीक्षक जे.पी.चतुर्वेदी,आरक्षी सर्वोदय पासवान एवं आरक्षी उमेश कुमार सिंह सभी डेहरी ऑन सोन स्टेशन में गस्त एवं चेकिंग करते हुए सभी गाड़ियों को सुरक्षित पास करवा रहे थे उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 04/05 के पूर्वी छोड़ स्थित नाम पट्टिका के पास वाटर बूथ के बगल में एक व्यक्ति ऋषि कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता नागेंद्र शर्मा, निवासी रफीगंज राजा बीघा,थाना–रफीगंज जिला औरंगाबाद (बिहार) को दो अदद ट्रॉली बैग में कुल 25.5 लीटर जिसका अनुमानित कीमत 19785/–रुपए का अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह सभी शराब चंडीगढ़ से लेकर आ रहे हैं जिसे यहां ऊंचे दामों पर बेचते हैं बाद मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जप्त अंग्रेजी शराब के साथ राजकीय रेल थाना अध्यक्ष डेहरी ऑन सोन को सुपूर्द किया गया।
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*