रोहतास06मई25*पुलिस ने जारी की चेतावनी। पुलिस के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील*
*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक✍️*
रोहतास पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता से अपील की है कि वे पुलिस अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहें। विज्ञप्ति में बताया गया है कि साइबर अपराधी खुद को थाना प्रभारी, एसडीपीओ या एसपी बताकर फोन कर रहे हैं और एफआईआर की जानकारी देने या मदद के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी थाने या वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मामले से जुड़े व्यक्ति को बुलाने के लिए हमेशा लिखित नोटिस, समन या थाना चौकीदार के माध्यम से सूचना दी जाती है, न कि अनजान मोबाइल नंबर से फोन कर। विशेष परिस्थिति में यदि कॉल किया भी जाता है तो वह अधिकृत सरकारी नंबर से ही किया जाता है।
एसपी कार्यालय ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कॉल पर विश्वास न करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस अधिकारी को दें।
रोहतास पुलिस आपकी सेवा में सदा तत्पर। Rohtas Police
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….