March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*रोहताससे मोहम्मद इमरानअली १५ दिसंबर २५ *की रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर ✍🏻*

*रोहताससे मोहम्मद इमरानअली १५ दिसंबर २५ *की रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर ✍🏻*

*रोहताससे मोहम्मद इमरानअली १५ दिसंबर २५ *की रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर ✍🏻*

नम आंखों से विदा हुए हमारे रोहतास के शहीद मधुप 🇮🇳कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुआ डेहरी का एक जवान !
_____________
रोहताससे मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक✍🏻
रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी बीसैप जवान मधुप कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव पहुंचा। बीसैप कैम्प दो में अंतिम सलामी देने डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने फूलमाला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि सीवान जिले शनिवार को गश्ती के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-2) के जवान मधुप कुमार की मौत हो गई। मृतक जवान मधुप कुमार सराय ओपी थाना में पदस्थापित थे और घटना के समय अपने थाने के एक एएसआई के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे। पुलिस के अनुसार,गश्ती के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई थी,लेकिन वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम इलाके में वाहन की तलाश करने लगी। इसी दौरान छोटपुर हाईवे के पास मधुप कुमार संदिग्ध वाहन की खोज में इधर-उधर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जवान मधुप कुमार डेहरी ऑन सोन से प्रतिनियुक्ति पर सीवान में ड्यूटी कर रहे थे।

बिहार के सिवान से आई यह खबर केवल एक हादसे की सूचना नहीं है,बल्कि उस सन्नाटे की कहानी है जो वर्दी में घर से निकले एक जवान के लौट न पाने के बाद फैल जाता है।

डेहरी निवासी और सिवान में तैनात विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान मधुप कुमार शुक्रवार की रात वे अपने साथियों के साथ कर्तव्य निभाने निकले थे, यह जाने बिना कि यह उनकी आख़िरी ड्यूटी साबित होगी।

पुलिस के अनुसार, सराय थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा किया गया। मोड़ के पास वह वाहन ओझल हो गया। टीम कुछ देर रुककर लौटने की तैयारी ही कर रही थी कि तभी तेज़ रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने जवान मधुप कुमार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिवान में तैनात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान लौटते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

इस हादसे की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों की आंखें नम थीं और माहौल में एक गहरी चुप्पी पसरी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब छापेमारी के दौरान पुलिस जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी हो। इससे पहले भी कार्रवाई के समय वाहन से कुचलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और जोखिम भरे हालात पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मधुप कुमार की शहादत एक बार फिर याद दिलाती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की कीमत कई बार उन परिवारों को चुकानी पड़ती है, जो हर दिन वर्दी को सलाम कर अपनों को ड्यूटी पर भेजते हैं और लौटने की राह तकते रहते हैं।

🪔 शहीद जवान मधुप को “यूपीआजतक टीम की ओर से” विनम्र श्रद्धांजलि 🌺

Taza Khabar