रोहतक02मार्च25*कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव सूटकेस के अंदर मिला*
रोहतक (हरियाणा)। रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की सूटकेस में मिली लाश के सनसनीखेज मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस पार्टी ने मामले की हाई-लेवल जांच की मांग की है। हिमानी की मां ने कहा है कि वह 10 साल से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। हिमानी 5 महीने से रोहतक में विजयनगर स्तिथ अपने पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही थी। हिमानी के भाई की करीब 12 साल पहले हत्या कर दी गई थी, उसके पिता की 12 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिमानी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होने के बाद से चर्चा में आई थी। बताया गया है कि 3 दिन पहले हिमानी किसी परिचित की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थी। सूटकेस में मिले शव के हाथों में मेंहदी लगी हुई व गले में चुन्नी थी। हरियाणा पुलिस इस चर्चित मामले की जांच में तेजी के साथ जुट गई है।

More Stories
नई दिल्ली24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण