रायबरेली24सितम्बर*क्षेत्र के सलेथू ग्रामीण मिनी स्टेडियम में किया गया महिला /युवक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
महराजगंज रायबरेली
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग रायबरेली द्वारा 75वी आजादी का अमृत क्रीडा महोत्सव के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा खंड स्तरीय खुली ग्रामीण युवक /महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के सलेथू ग्रामीण मिनी स्टेडियम में किया गया।
आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र के सलेथू ग्रामीण मिनी स्टेडियम में आज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी महराजगंज विजयंत कुमार सिंह ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ ,कबड्डी ,वालीवाल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए इस मौके पर बीओ पीआरडी कुलदीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सलेथू राम प्रकाश साहू, रानू तिवारी ,अमित सिंह, दिनेश त्रिवेदी, राजेश बाजपेई, अभिमान बहादुर सिंह ,माता बदल ,चंद किशोर ,धर्मराज सिंह, रामफेर सहित सैकड़ों की तादाद में अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें