रायबरेली09सितम्बर24*सारीपुर ग्राम सभा में गोष्ठी का आयोजन कर आवास लाभार्थियों के लिए गए 121 आवेदन
महराजगंज (रायबरेली) पीएम आवास योजना को लेकर आवास प्लस सूची में नए पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़े जाने व संशोधित पात्रता मानकों व सर्वेक्षण की जानकारी तथा प्रचार प्रसार के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, उसी क्रम में ब्लॉक अमांवा ब्लॉक क्षेत्र के सारीपुर ग्राम पंचायत में आज गोष्ठी का आयोजन किया गया इस दौरान 121 लोगों ने आवास प्लस सूची में नाम जोड़े जाने के लिए आवेदन किया
ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष गुप्ता बताया कि जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी पात्रता की जांच डोर टू डोर कराकर आवास प्लस सूची में नाम शामिल किया जाएगा पात्र योजना से लाभान्वित हो इस प्रयास में कहीं भी कोताही नहीं बरती जाएगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सहदेव रैदास, कोटेदार सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य सत्यम यादव सोमित श्रीवास्तव रोहित अवस्थी आदि मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*