राजगढ़08जनवरी*हत्या के 5000 रूपये उदघोषित आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गया गिरफतार।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
थाना कोतवाली मे दिनांक 28.12.2021 को गिरधारी लाल तंवर उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम बालदिया को आरोपी कमल तंवर एवं अन्य के द्वारा मारपीट करने पर थाने पर अपराध क्रमांक 770/2021 धारा 294,323,506,34 भादवि. का पंजीवद्द किया गया था। गिरधारी लाल तंवर को प्राथमिक उपचार के पश्चात भोपाल हमीदिया अस्पताल मे इलाज हेतू रिफर किया गया था। इलाज के दौरान मृत्यू होने पर प्रकरण मे दिनांक 02.01.2022 को धारा 302 भादवि. का इजाफा किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के द्वारा इंचार्ज थाना प्रभारी रजनेश सिरोठिया थाना कोतवाली के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई, एवं आरोपीगणों की गिरफतारी हेतु पुलिस कप्तान के द्वारा ₹5,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया है । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रतिदिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ मनकामना प्रसाद की जाकर समीक्षा की जाकर दिशानिर्देश प्राप्त कर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ सनम बी खॉन के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपीगणों राकेश तंवर अनीताबाई तंवर, रेशमबाई तंवर सर्व निवासी ग्राम बाल दिया थाना राजगढ को विधिवत गिरफ्तार किया वैधानिक कार्यवाही संपादित की गई।
उक्त आरोपीगणों की गिरफ्तारी मे थाना कोतवाली मे पदस्थ इंचार्ज थाना प्रभारी उनि रजनेश सिरोठिया, उप निरीक्षक अनिल राहोरिया, उप निरीक्षक मोनिका राय, उप निरीक्षक कार्य संतोषसिंह सउनि समीर खान, प्रआर. 539 शादाव खान, प्रआर. 296 दिनेश गुर्जर, आर. 451 खेमेन्द्र सिंह मआर. 1008 रक्षा चौहान की अहम भूमिका रही।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 29अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 * “ऑपरेशन जनसुनवाई” शुरू – अब थाने के चक्कर खत्म, कप्तान के दरबार में होगा तुरंत इंसाफ*
अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*