राजगढ़02जून*01 आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज 80 लीटर अवैध कच्ची हाथ भटटी की शराब जप्त एवं 2300 लीटर महुआ लहान नष्ट*।
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
माचलपुर , थाना प्रभारी खिलचीपुर, थाना प्रभारी भोजपुर , थाना प्रभारी जीरापुर एवं उनके बल सहित संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना माचलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कालिकाबे के कंजर डेरा में दबिश दी।
ग्राम में टीम द्वारा अचानक दबिश देने पर पुलिस दल को देखकर आरोपी मिथुन शराब की कैनों को मौके पर छोड़कर भाग गया जिसका काफी दूर तक पीछा किया गया जो उबड़ खाबड़ रास्ते का फायदा उठाकर भाग निकला। मोके पर पास जाकर देखा तो कैनों में हाथ भटटी की कच्ची शराब भरी हुई थी वहीं आरोपी के खेतों के आसपास तलाश लेने पर उनके खेत पर चल रहे अवैध शराब निर्माण भटटी सहित अधिक मात्रा में हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने की सामग्री महुआ लहान लगभग 2,300 लीटर कीमती करीबन 2,30,000 रूपये एव अन्य सामग्री का मौके पर ही नष्टीकरण किया गया वहीं आरोपी मिथुन कंजर निवासी कालिकाबे के भटटे के पास से 80 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब व आरोपी के कब्जे से 80 शराब जप्त की 8,000 रूपये की विधिवत जप्त की गई ।
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 158/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है ।
उक्त कच्ची शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने में थाना प्रभारी माचलपुर व उनकी टीम, थाना प्रभारी जीरापुर व उनकी टीम, थाना प्रभारी खिलचीपुर व उनकी टीम, थाना प्रभारी भोजपुर व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*