थाना ब्यावरा शहर, जिला
राजगढ़13सितम्बर*गुम हुए नाबालिक बच्चों की सूचना प्राप्त होते ही तत्परता से तलाश कर किया माता-पिता को सुपुर्द।*
*परिजनों के गमगीन चेहरे पर लौटी खुशी की लहर। ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
सिटी थाना ब्यावरा क्षेत्र अंतर्गत दो बच्चों के खेलते खेलते कहीं गुम जाने पर हंड्रेड डायल पर सूचना दी गई, थाना क्षेत्र की डायल 100 में पदस्थ बल को सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़ के आदेश अनुसार तत्काल डायल हंड्रेड मौके पर पहुंच गई और टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की गई।
गुमशुदा बालक रज्जु खान उम्र 4 साल एवं हसन खान उम्र 5 साल सूचनाकर्ता फूल सिंह राजपूत को सुठालिया रोड के आस पास ही रोते हुए मिले थे जिस पर उन्होंने प्राथमिकता से तत्काल पुलिस को अवगत कराया।
दोनो ही बालक कुछ भी सही सही बता पाने में सक्षम नहीं होने से पुलिस टीम को खासा मशक्कत करना पड़ी, तलाश करने के दौरान हैंड्रेड डायल टीम ने मिलकर आसपास के मोहल्लों में पता किया जिस पर बच्चे मातामंड निवासी आफताब खान के होना ज्ञात हुआ, पता चलते ही पुलिस टीम ने देर न करते हुए बच्चों को उसके परिजनों से मिलाया मौके का नजारा वास्तव में मर्मस्पर्शी था जहां सुबह से लापता बच्चों को अपने आंखों के सामने पाकर माता पिता के गमगीन चेहरों पर खुशी लौट आई।
परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बच्चे सुबह 9:00 बजे से लापता थे जिन्हें आसपास ढूंढा गया पर नहीं मिल रहे थे। परिजनों सहित आसपास के लोगों ने भी पुलिस टीम की तत्पर कार्यवाही पर जिला पुलिस बल की सराहना की और धन्यवाद दिया।
थाना प्रभारी ब्यावरा शहर के सानिध्य में डायल हंड्रेड में पदस्थ स्टाफ में प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक राजेश मीणा व पायलट सुरेश यादव का सराहनीय प्रयास रहा जिन्होने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों के परिवार का पता किया एवं दोनों बच्चों को परिवार के सुपुर्द किया।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*