*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
यादगीर कर्नाटक30अगस्त25*सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा ने स्कूल के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया।
*कर्नाटक के यादगीर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा ने स्कूल के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया। यह घटना बुधवार को हुई, लेकिन इसका खुलासा गुरुवार को हुआ। छात्रा और नवजात दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज शाहपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।*
*प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल*
*स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर इतनी बड़ी बात स्कूल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग की नजरों से कैसे छिपी रही। इस पर कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शशिधर कोसाम्बे ने कड़ा रुख अपनाया है।*
*प्रिंसिपल व स्टाफ पर होगी कार्रवाई*
*कोसाम्बे ने कहा कि आयोग को सूचना न देने पर प्रिंसिपल और स्टाफ के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने डीसीपी यादगीर को मौके पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करने और आयोग को शाम तक विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।*
*स्वास्थ्य विभाग की भी होगी जांच*
*कोसाम्बे ने कहा कि स्कूलों में लड़कियों की मासिक जांच होनी चाहिए थी, लेकिन इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही नजर आ रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की हैं…*

More Stories
नई दिल्ली6जुलाई26*वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक का जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं
गुढ़6जुलाई26*भैरवनाथ मंदिर परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, खुलेगी पुलिस चौकी।*
गुढ़6जुलाई26*करियाझर में सांसद एवं विधायक की उपस्थिति में हुआ मुनगा के पौधों का बृहद वृक्षारोपण।*