मेरठ18जनवरी2023*बड़ौत में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुस्त गति व शहरवासियों की समस्या समाधान के लिए ज्ञापन दिया।
बड़ौत में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुस्त गति व वैकल्पिक मार्ग की समस्या से जूझ रहे बड़ौत शहरवासियों की समस्या के समाधान के लिए समाज सेवी डा अनिल आर्य ने रेलवे ब्रिज के निर्माण व अन्य समस्याओं को लेकर डीएम बागपत को समस्या समाधान के लिए ज्ञापन दिया।
बड़ौत बिनौली रोड व बिजरोल रोड क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले लोगों ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुस्त गति व सेतु निगम की ओर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शहरवासी समाज सेवी डा अनिल आर्य से मिले और अपनी समस्या बतायी, जिसके लिए डा आर्य डीएम बागपत श्री राजकमल यादव से मिले और कहा कि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है। रेलवे की ओर से भी सुस्त गति से कार्य किया जा रहा है। सेतु निगम और रेलवे की ओर से आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था तक नहीं की गई। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर शहर के लोग बेमियादी अनशन करने को बाध्य हैं।

More Stories
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*