मुम्बई ८ अप्रैल २६ * ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने कहा –
मुम्बई*अभिनेता राजपाल यादव का मज़ाक उड़ाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। राजपाल यादव हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक सम्मानित कलाकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने अभिनय से पूरे देश का दिल जीता है और इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है”
“हर कलाकार के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े कलाकारों ने भी कठिन दौर देखा है, लेकिन उनका सम्मान कभी कम नहीं हुआ। किसी भी व्यक्ति का सार्वजनिक मंच पर इस तरह मज़ाक बनाना सही नहीं है”
“अवार्ड शो के दौरान सबके सामने इस तरह की टिप्पणी करना — “डॉलर और रुपये में चाहे जितना उतार-चढ़ाव आए, आपको अपना कर्ज़ तो चुकाना ही पड़ेगा” — यह हास्य नहीं, बल्कि अपमान है। हर इंसान की अपनी गरिमा होती है, और इस तरह की बातें इंडस्ट्री की एकता और सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं”
“आज अगर उनका समय अच्छा नहीं है, तो क्या हुआ, कल जरूर बेहतर होगा। वे कुछ कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, लेकिन यह याद रखना चाहिए कि हर रात के बाद सुबह जरूर होती है। संघर्ष अस्थायी होता है, लेकिन प्रतिभा और मेहनत हमेशा कायम रहती है”
“उन्होंने अपने किरदारों से पूरे देश को हंसाया है, रोते हुए चेहरों पर मुस्कान लाई है। लेकिन आज अगर वही कलाकार खुद तकलीफ में है और उसके आंसुओं को पोंछने वाला कोई नहीं। यह हम सबके लिए सोचने वाली बात है”
“यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजपाल यादव को अक्सर आसान निशाना बना लिया जाता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे शांत रहते हैं और अपनी गरिमा बनाए रखते हैं। उनकी चुप्पी को कमजोरी समझना गलत है। यही उनकी असली ताकत है”
“AICWA हमेशा Rajpal Yadav के साथ खड़ा है। हम उनका सम्मान करते हैं, उनका समर्थन करते हैं और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए हर समय उनके साथ रहेंगे”

More Stories
बद्रीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, पुरोहित धीरज पंचभैय्या ‘मोनू’ ने करवाई विशेष पूजा-अर्चना
भागलपुर16जून2026*भागलपुर में बिहार शैली साउंड एसोसिएशन की बड़ी बैठक
हरदोई16जून26*मोहर्रम को लेकर पिहानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज फ्लैग मार्च करेंगे एसपी अशोक कुमार मीणा