मुजफ्फरपुर09जून2023* के कटरा प्रखंड के बेरइ दक्षिणी पंचायत में आज हम उड़ीसा रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले।
इस दौरान हमने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद किसी वर्तमान प्रतिनिधि का यहां नहीं पहुंचना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने सुबोध राम एवम रमोद राम के परिजनों को 20 हजार का आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही कटरा वीडियो से बात कर और विलंब आशा के माध्यम से इनके परिजनों को अविलंब नौकरी देने का आग्रह किया। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी तरफ विनोद पंडित के परिजनों से मिलकर उन्हें भी 15000 की तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई। साथ ही बिटिया के पढ़ाई के लिए प्रत्येक महीने आर्थिक सहायता देने का विश्वास दिलाया। यहां के नेताओं की संवेदनाएं मर चुकी है। सभी पीड़ित परिजनों के लिए अविलंब वस्त्र एवं बच्चों की समुचित सहायता करने का भरोसा दिया। हम भारत सरकार से मांग करते हैं। तत्काल सभी मृतक के परिजनों को दस दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं राज्य सरकार 5,5 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल मुहैया कराएं । #पप्पूयादव

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण जी के पिता हरि किशन मित्तल जी के निधन पर मुख्यमंत्री जी ने जताया दुःख*
प्रतापगढ़6अगस्त2026*बारिश से ढहा जर्जर मकान, हादसे में गई एक ही परिवार के 6 लोगों की जान*…
उत्तर प्रदेश6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*