भागलपुर पुलिस09जून2023*मोजाहिदपुर थाना की गश्ती दल ने महिला की जान बचाई।
>> सारांश – पुनम देवी, पिता स्व० रामरूप साह, सा०- राघोपुर, थाना-परबता, जिला-भागलपुर की रहने वाली है, जो रेलवे स्टेशन पर कुछ खाने-पीने का सामान बेचकर अपना जीवन- यापन करती है।
> पुनम देवी, पट्टु साह, सा०-बाल्टी कारखाना, थाना-मोजाहिदपुर, के किराये के मकान में रहती है, जो प्रतिदिन सामान बेचकर रात्रि में रिक्शा से अपने मकान आया-जाया करती थी।
> दिनांक 07.06.23 को रिक्शा से अपने किराये के मकान में वापस आ रही थी, कि समय करीब 01 बजे रात्रि में हसनगंज रोड चौराहा से आगे कुछ दूर पहुंची तब 04 व्यक्ति ( 02 बालिग एवं 02 नाबालिग) एक टोटो से आये और रिक्शा को जबरन रोक दिये तथा रिक्शाचालक को गाली-गलौज कर के भगा दिये ।
इसके बाद पुनम देवी को जबरदस्ती बलात्कार करने के नियत से टोटो में बैठाने लगें, जब पुनम देवी टोटो पर नहीं बैठी तब सूरज यादव ने धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे पुनम देवी जख्मी हो गई जो किसी तरह जान बचाकर मेन रोड के तरफ भागी ।
इसी बीच मोजाहिदपुर थाना की गश्ती दल पुनम देवी के पास पहुंची जहां पुनम देवी के द्वारा बताया गया कि पुलिस को देखकर वे सभी (अपराधी) टोटो से भाग गये। महिला की ईलाज हेतु गश्ती दल द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस संदर्भ में मोजाहिदपुर थाना कांड सं0-205/23, दिनांक- 08.06.23,TRT-341/342/323/324/326/307/354/34 भा0द0वि० के तहत पंजीकृत किया गया।
उक्त कांड में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक, नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। > उक्त टीम द्वारा घटना कारित करनें वाले 02 बालिग व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 नबालिग व्यक्तियों को निरोधित किया गया तथा टोटो एवं चाकू को बरामद किया गया।
> गिरफ्तार व्यक्तियों की विवरणी- 01. सूरज यादव, पे0 – मोती यादव | 02. दीपक कुमार, उर्फ डॉन, पे०-स्व० गणेश यादव । निरोधित किये गये बच्चों की विवरणी- 01. रोहित कुमार उर्फ पुच्चु, पे० – मुन्ना साह । 02.आनंद कुमार उर्फ कौआ, पे०-रालू यादव सभी सा० उर्दू बाजार, थाना – ततारपुर, जिला-भागलपुर । > बरामदगी-
01. घटना कारित करनें में उपयोग में लायी गई टोटो एवं चाकू ।
> पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम की विवरणी- 01. पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष मोजाहिदपुर । 02. प्र०पु०अ०नि० रूपेश कुमार, मोजाहिदपुर थाना । 03. प्र०पु०अ०नि० चुन्नू कुमार, मोजाहिदपुर थाना । 04.सशस्त्र बल मोजाहिदपुर थाना ।
भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर ।

More Stories
भागलपुर24अप्रैल26*खाकी के शिकंजे में ‘फर्जी पत्रकार’; रेस्टोरेंट में रेड डालकर 5 गिरफ्तार, 2 महिलाएं फरार*
पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 ‘विपक्ष महिला विरोधी’: नारी शक्ति वंदन पर भाजपा नेत्री सीमा झा का हमला*
पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल26 *9 मई को न्याय की चौपाल: नोटिस तामिला को लेकर थानेदारों संग डीएलएसए की बैठक*