भागलपुर09जून2023*बिजली विभाग के खिलाफ शहरवासियों ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
भागलपुर बिहार से शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
*इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर के सानिध्य में बिजली विभाग के खिलाफ शहरवासियों ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*
भागलपुर,पूरे सूबे में गर्मी बेहिसाब है, पारा 42 डिग्री सेल्सियस से पार हो जा रहा है वहीं बिजली विभाग की लापरवाही इतनी है कि शहर के कई ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं शहर में कई जगह तारे जर्जर हैं और स्मार्ट मीटर लगने के बाद तो जैसे लोगों में तबाही आ गई हो चाहे वह मजदूर वर्ग के लोग हों या फिर व्यवसायिक वर्ग सभी इससे परेशान हैं जितना वह पेट भरने के लिए खाना नहीं खाते उससे ज्यादा बिजली का बिल भरना पड़ता है उससे त्रस्त होकर आज ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज भागलपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना का आयोजन शहर के खलीफाबाग चौक पर किया गया जिसमें बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई साथ ही इस धरना प्रदर्शन में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे जिन्होंने बिजली विभाग का पुरजोर विरोध किया और बिजली की दरें ठीक करने की बात कही गई।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।