मुजफ्फरनगर21अगस्त24*ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत…*
*मुजफ्फरनगर समाचार*
चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुड्ढाखेड़ा में मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहन को स्कूल से लेने जा रहे 15 वर्षीय किशोर को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया इस हादसे किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे, इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा कर गांव से कई किलोमीटर दूर जाकर ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया लेकिन ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। सूचना मिलने पर चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और उक्त मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। *(फोटो फाइल)*

More Stories
लखनऊ १ फरवरी २६ * अब SC-ST एक्ट खत्म कराने को होगा आंदोलन, सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का नया ऐलान…
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 1 फरवरी 26 * लखनऊ की कुछ खबरे। …