मुगलसराय05नवम्बर*मतदाता सूची में फर्जी नाम जोङने व सही मतदाताओ का नाम सूची में शामिल नही किये जानेकी शिकायत की
जिलाधिकारी महोदय चंदौली व उपज़िलाधिकारी महोदय पं•दीन दयाल उपाध्याय नगर को मांग पत्र देकर नगर निकाय चुनाव 2022 के मतदाता सूची में फर्जी नाम जोङने व सही मतदाताओ का नाम सूची में शामिल नही किये जाने पर उसकी जांच कराकर मतदाता सूची में सुधार किये किये जाने की मांग हेतु शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल, मुख्य संगठक सेवा दल पूर्वी जोन सतीश बिंद द्वारा दिए गए पत्रक के सम्बन्ध में शुक्रवार को नायाब तहसीलदार द्वारा वार्ड नं 13 कालीमहाल के पोलिंग बुथ पर आकर मेरे शिकायत पत्र पर मतदाता सुची का अवलोकन कर हमसे चर्चा कर आश्वस्त किया। कि 12 नवम्बर तक फर्जी नाम वोटर लिस्ट से हट जाएगा और जो सही नाम अंकित नहीं हुआ है।उसे शामिल कर दिया जाएगा।
विदित है कि भाग संख्या 46 में पूर्व में 2017 के मतदाता सूची में 971 नाम था जबकि वर्तमान 2022 के मतदाता सूची में 1398 नाम दर्ज कर दिया है। जिसमे अधिकतर दूसरे वार्डो के मतदाताओं का नाम दर्ज कर दिया गया है। जबकि संबंधित बीएलओ द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा 224 नाम परिवर्धन और 50 नाम विलोपन किया गया था। इसके अतिरिक्त 246 फर्जी मतदाताओं का नाम बढ़ा दिया गया है।
रामजी गुप्ता
अध्यक्ष
शहर कांग्रेस कमेटी
मुग़लसराय

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*