मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
मुंबई के पश्चिम रेलवे ने बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान नागरिक प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. ये कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. जानकरी के मुताबिक करीब 500 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.
रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर वहां के लोगों को पहले ही आधिकारिक नोटिस दे दिया था. बता दें कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे का यह संवेदनशील मामला कानूनी प्रक्रियाओं के चलते साल 2017 से कोर्ट में लंबित था, जिस पर अब फैसला आया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने आदेश में विशेष रूप से साफ किया है कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी वैध या कानूनी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.
ये एक्शन अचानक नहीं लिया गया है. सार्वजनिक परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई 2017 से पहले शुरू की गई थी और बेदखली के आदेश पारित किए गए थे. करीब 9 सालों तक मामले की गहन न्यायिक जांच की गई, जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही भी शामिल है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने 29 अप्रैल 2026 के अपने नए आदेश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. अदालत ने भी वैध या कानूनी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हुए अतिक्रमण हटाने की अनुमति दी.

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
पूर्णिया बिहार 19 अगस्त 26 *पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता सुशील चांडक को दी श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,