मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर29फरवरी24*जीएसटी कार्यालय को मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर पर्सिया क्षेत्र में स्थानांतरण को लेकर कर अधिवक्ताओं में रोष*
*एक मार्च से चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय*
29 फरवरी गुरुवार को शिवाला महन्त स्थित राज्य कर कार्यालय में तीनों बार के कर अधिवक्ताओं का सामूहिक बैठक आयोजित किया गया और निर्णय लिया गया कि जीएसटी कार्यालय को जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर पर्सिया क्षेत्र (देवरहा बाबा आश्रम के पास) में स्थानांतरित करने का जो निर्णय लिया गया है वो अधिवक्ताओं को बिल्कुल स्वीकार्य नही है। अधिवक्ताओं ने बताया कि अभी वहां पर सिर्फ जमीन का आवंटन किया गया है और निर्माण कार्य शुरू नही किया गया है इसलिए प्रशासन को पुनः विचार करते हुए इस स्थानांतरण प्रक्रिया को रोकने का प्रयास करना चाहिए। अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व में जीएसटी कार्यालय को नगर पालिका क्षेत्र के अंदर स्थापित करने का निर्णय लिया गया था पर अब इसे शहर से 15 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में ले जाया जा रहा है जो न तो यातायात के दृष्टिकोण से सुविधा जनक है बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी उचित नही है। बैठक में तीनों कर बार एसोसिएशन (कर अधिवक्ता एसोसिएशन, टैक्सेशन बार एसोसिएशन और विंध्य टैक्स बार एसोसिएशन) के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे जिसमें निर्णय लिया गया कि तीनों बार एसोसिएशन वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल जायसवाल के नेतृत्व में चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे और इस आंदोलन में व्यापारी संगठनों को भी सम्मिलित होने का आमंत्रण देंगे। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि आंदोलन की सफलता को दृष्टिगत रखते हुए तीनों बार एसोसिएशन से सक्रिय सदस्यों को सम्मिलित कर एक सामूहिक कमेटी का गठन किया जाएगा जो आंदोलन को दिशा निर्देश देने का कार्य करेगी।
बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि आंदोलन की शुरुआत एक मार्च से ही शुरू हो जाएगी जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में एक और दो मार्च को शिवाला महन्त स्थित राज्य कार्यालय पर सामूहिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश