मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:27 अप्रैल 25 *एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने अग्निकांड पीड़ितों को किया राहत सामग्री का वितरण*
जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार एवं एडीएम वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ल के निर्देशन में दूसरे दिन भी प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण किया गया। आज जिगना थाना क्षेत्र के डगंहर गाँव में अग्निकांड पीड़ित परिवारों को आटा,चावल व दाल का पैकेट वितरण किया। बीते शनिवार को ढाई बजे दिन में बिजली की शार्ट सर्किट से आगलगी की घटना में डेढ़ दर्जन कच्चे घर जलकर खाक हो गए थे। खूंटे से बंधी पांच भैंस व गाय-बछिया ने भी झुलसकर दम तोड़ दिया था। अग्निकांड पीड़ितों ने एसडीएम सदर से मुख्यमंत्री आवास की सुविधा दिलाने की मांग किया। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने उन्हें शीघ्र मुख्यमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया। जटाशंकर शर्मा,प्रभावती,ज्ञान देवी,उर्मिला आदि ने बताया कि आगलगी की घटना में घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। यहाँ तक कि बर्तन कपड़े भी नही बचे हैं। केबिल,तार जल जाने से बिजली व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह, एनसीसीएफ के शैलेंद्र कुमार,प्रधान कृष्णजीत सिंह,जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री