मिर्जापुर26अप्रैल2026*39वीं वाहिनी पी.ए.सी. परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण संपन्न
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर*आज दिनांक 25/04/2026 को *39वीं वाहिनी पी.ए.सी. मीरजापुर* के परिसर में स्थित *मंदिर के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण* कार्य का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मांगलिक अवसर पर सेनानायक नैपाल सिंह, मुख्य अतिथि कौशल किशोर (विभाग प्रचारक, विन्ध्याचल काशी) के कर-कमलों द्वारा मंदिर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी बी.एन. तिवारी और पुलिस मॉर्डन स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही साथ वाहिनी के समस्त स्टॉफ भी मौजूद रहे।
लोकार्पण के पश्चात अतिथियों ने मंत्रोच्चार के द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना और हवन भी किया। साथ ही परिसर का अवलोकन किया और वाहिनी के इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण , कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया और सभी ने भक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आनन्द लिया। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

More Stories
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*
कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी