पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
मोहम्मद इरफान कामिल, पूर्णिया_ डिवीजन
यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, बिहार_
पूर्णिया बिहार,
नमस्कार ,आप देख रहे हैं यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया से बड़ी खबर निकल कर आ रही है, इंदिरा गांधी स्टेडियम शनिवार को खेल के जुनून से सराबोर हो गया। पूर्णिया जिला एथलेटिक संघ की 44वीं जिला स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज़ राष्ट्रगान के साथ हुआ, करीब 450 खिलाड़ियों ने ट्रैक पर उतरते ही हुंकार भर दी,
उद्घाटन समारोह में बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रवि शंकर झा और जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा भी मंच पर उपस्थित थे,
*लियाकत अली का बड़ा ऐलान*
बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली ने मंच से ऐलान किया, “पूर्णिया की मिट्टी हमेशा से उर्वर रही है। यहां से दर्जनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन कर चुके हैं। इस 44वीं चैंपियनशिप से जो भी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेगा, उसका चयन सीधे बिहार टीम के लिए होगा,
लियाकत अली ने कहा कि संघ का पूरा सहयोग खिलाड़ियों के साथ है। उन्होंने पूर्णिया जिला संघ की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की,
समारोह में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए खेल हस्तियों को बुके, मोमेंटो और चादर देकर सम्मानित किया गया, सम्मान पाने वालों में भागलपुर के नसर आलम, सहरसा के रोशन सिंह धोनी, मधेपुरा के शंभू कुमार, पटना के चीफ कोच राजीव लोचन, कटिहार के नसीम खान और साईं सेंटर सिलीगुड़ी के कोच वसीम खान शामिल रहे,
जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा ने कहा, “ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में नया जुनून आता है, जिला प्रशासन और बिहार सरकार हर खिलाड़ी के साथ खड़ी है,
दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं हो रही हैं। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, गोला फेंक और भाला फेंक में खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन सुमित प्रकाश ने किया जबकि अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने की। संघ के सचिव एम. रहमान ने अतिथियों का स्वागत किया और संरक्षक सिद्धार्थ ऋषि पूरे आयोजन की निगरानी करते दिखे।
मंच पर संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्णिया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शंभू कुशाग्र, आलोक लोहिया, अचिंतो कुमार बोस, राखी सिंह, खुशबू कुमारी, असद राजा, डॉ. ज्ञान कुमारी, स्वरूप दास और सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव मौजूद रहे।
ट्रैक पर दौड़ते खिलाड़ी, ढोल की थाप और कोच की ललकार बता रही है कि पूर्णिया की मिट्टी फिर एक नया चैंपियन देने को तैयार है।

More Stories
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*
नई दिल्ली26 अप्रैल26* दिल्ली के शकूर बस्ती क्षेत्र में आधी रात भीषण आग, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक*