मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:23 सितंबर 25 *जनपद में सत्ता के संरक्षण में चल रहा सूदखोरी का अवैध व्यापार*
*सूद एवं ब्याज खोरों के आतंक से मिर्जापुर के व्यापारी एवं आम नागरिक का हो रहा शोषण, व्यापारी समाज आत्महत्या करने को विवश, रमाशंकर साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष आप मिर्जापुर एवं व्यापारी नेता*
*सूदखोरों पर कार्रवाई नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का करेगी घेराव, प्रोफेसर बी सिंह जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी मिर्जापुर*
सूद एवं ब्याजखोरो के आतंक पर आम आदमी पर हो लगातार इनके द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय पर बैठकर प्रदर्शन किया पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मिर्जापुर को सौंपा ज्ञापन
आज मिर्जापुर जनपद में सूदखोरों एवं ब्याज माफियाओं के खिलाफ आम नागरिक व्यापारी समाज के साथ किए जा रहे लगातार अन्याय अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया
तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को सौंप कर मिर्जापुर के ब्याज माफिया के खिलाफ कठोरता पूर्वक कार्रवाई की मांग किया और मिर्जापुर के ईट भट्ठा व्यापारी छानवे के ग्राम बरी दुबे के धीरज कुमार दुबे, मिर्ज़ापुर नगर के व्यापारी अमित कुमार जायसवाल एवं जय बहादुर प्रजापति के साथ ब्याज माफिया आशीष कुमार मिश्रा द्वारा किए गए अत्याचार अन्याय के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग से संबंधित ज्ञापन पत्र सौंपा तथा चेतावनी दिया कि यदि मिर्जापुर में आम नागरिक एवं व्यापारी समाज के साथ इन ब्याज खोरों का आतंक पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आम आदमी पार्टी बहुत बड़ा आंदोलन करेगी
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर में सत्ता के संरक्षण में ब्याज माफिया का आतंक चल रहा है और आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में सत्ता में बैठे मठाधीश ब्याज खोरी का धंधा करा रहे हैं तथा आम जनता को लूटने का कार्य कर रहे हैं आम आदमी पार्टी इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के व्यापारी समाज और आम नागरिक के साथ खड़ी है हम सूद माफियाओं के चंगुल से आम आदमी को बचाने का आंदोलन कर रहे हैं और हम सूद माफियाओं के आतंक को समाप्त करने का कार्य करेंगे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रमाशंकर साहू ने कहा कि 11 सितंबर 2025 से मिर्ज़ापुर नगर के कुशवाहा नगर के व्यापारी अमित कुमार जायसवाल सूद माफियाओं के आतंक अत्याचार से भयभीत होकर गायब हैं थाना शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस सत्ता के दबाव में ब्याज माफिया पर कार्रवाई नहीं कर रही है साथ ही छानवे के धीरज कुमार दुबे एवं जय बहादुर प्रजापति के साथ भी हुए अत्याचार पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है आम आदमी पार्टी सूद माफियाओं के आतंक से पीड़ित व्यक्तियों की प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न करने पर पुलिस के रवैया की घोर निंदा करती है आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के व्यापारी समाज के साथ खड़ी है व्यापारी समाज को ब्याज माफिया से डरने की जरूरत नहीं है आम आदमी पार्टी आपकी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जयप्रकाश सेठ संतोष सोनी मोनू सोनकर सीमा खान राकेश वर्मा विमला देवी भोलानाथ बिहार रमेश चंद्र गुप्ता महेंद्र नाथ सोनकर नसीम खान भोजराज त्रिपाठी रवि शंकर गौड रामा मौर्य एडवोकेट जय बहादुर प्रजापति मनोज सिंह राम सजीवन गौतम आर्यन पांडे मनबोध दुबे गुलाम मुस्तफा आनंद कुमार सिंह संतोष यादव इलियास अहमद राजन जायसवाल मोनू गुप्ता पुष्पा कसेरा इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ १८ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी26* पूर्णिया के तालाब को मिल रहा नया रूप, डीएम ने किया निरीक्षण
● दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत देते हुए अंतरिम राहत प्रदान की है