राजगढ़23सितम्बर25*1.40 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए भाजपा नेता के बेटे ने खुद की मौत दिखाने नदी में धकेल दी कार*
*राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में बीते 5 सितंबर की सुबह कालीसिंध नदी में कार समेत गिरे भाजपा नेता महेश सोनी के बेटे की मौत की साजिश की कहानी का पर्दाफाश सारंगपुर पुलिस ने कर दिया है। ट्रांसपोर्टर बेटे विशाल ने बैंकों का कर्ज खत्म करने के लिए खुद की मौत की कहानी रच ली। कार को नदी से निकालने के बाद पुलिस, प्रशासन, नपा अमला, एसडीआरएफ की टीम के साथ ही 50 के करीब संडावता के संवेदनशील युवा 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में 10 दिन तक नदी में खोजते रहे। 8वें दिन भी जब बॉडी नहीं मिली तो पुलिस ने दूसरे एंगल से पूरे मामले को समझा और सीडीआर निकलवाई तो युवक महाराष्ट्र में जिंदा मिला। खुलासा करते हुए थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि 5 सितंबर को सुबह-सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक कार नदी में तैर रही है, कोई गिर गया है। पुलिस टीम गोताखोरों के साथ घटना स्थल पहुंची और कार को निकलवाया। ऊपर लाने के लिए क्रेन बुलवाई। फिर राजगढ़ एसडीआरएफ को सूचना देकर रेसक्यू अभियान चलाया।*
*आशंका थी कि कहीं अपहरण न हो गया हो*

More Stories
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली आयोग शिक्षा-मंत्रालय नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.सुनील कुमार सिंह के पदभार ग्रहण पर हुआ अभिनंदन समारोह ।
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26**101 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, साइबर टीम ने बरामद किए 101 मोबाइल**
प्रयागराज 28 नवम्बर 26*प्रयागराज से पुराना नाता, अब पुलिस कमिश्नर बनकर लौटे मोहित अग्रवाल*