मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर14मार्च25*जीएसटी कार्यालय स्थानांतरित होने का आश्वासन मिलने पर अधिवक्ताओं में हर्ष।
*जीएसटी राज्य कार्यालय को प्रशासन द्वारा चंदईपुर (डीआईजी कार्यालय के बगल में) में स्थानांतरित करने का आश्वासन मिलने पर कर अधिवक्ताओं में हर्ष*
*मंडलायुक्त को दिया धन्यवाद पत्र, जिलाधिकारी का जताया आभार एवं संयुक्त आयुक्त, जीएसटी (प्रशासन) के प्रयास का किया प्रशंसा*
अंततः जिले के कर अधिवक्ताओं का सामूहिक प्रयास रंग लाया और मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने जीएसटी राज्य कार्यालय को परसिया की जगह चंदईपुर (डीआईजी कार्यालय के बगल में) में स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया।
विदित हो कि जीएसटी राज्य कार्यालय को जनपद मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर परसिया क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा रहा था जिसके लिए जमीन का भी आवंटन हो गया था। इस स्थानांतरण के विरोध में कर अधिवक्ताओं ने संयुक्त कर बार एसोसिएशन (कर अधिवक्ता एसोसिएशन, टैक्सेशन बार एसोसिएशन और विंध्य टैक्स बार एसोसिएशन) के नेतृत्व में एक मार्च से कार्य बहिष्कार सहित आंदोलन छेड़ दिया था जिसको डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं विभिन्न व्यापारिक एवं राजनैतिक संगठनों का भी समर्थन मिला। सभी के सामूहिक प्रयास का असर हुआ और मंडलायुक्त मुथू के स्वामी एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कर अधिवक्ताओं के मांग को गंभीरता से लिया। इसके बाद मंडलायुक्त महोदय ने संयुक्त आयुक्त जीएसटी (प्रशासन) दिनेश कुमार दुबे जी को वार्ता के दौरान राज्य कार्यालय को चंदईपुर में स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया जिसकी जानकारी संयुक्त आयुक्त महोदय ने सहायक आयुक्त (जीएसटी) अविनाश चंद्र राय के माध्यम से अधिवक्ताओं को दिया।
इस आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और अपने आंदोलन को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। मंडलायुक्त महोदय के द्वारा आश्वासन मिलने पर अधिवक्ताओं ने उनके कार्यालय पर जाकर उन्हें धन्यवाद पत्र सौंपा साथ ही जिलाधिकारी महोदया का भी आभार व्यक्त किया क्योंकि जीएसटी कार्यालय को चंदईपुर में स्थानांतरित करने के लिए सबसे पहले उन्होंने ही आश्वस्त किया था। इस सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने जीएसटी के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) के प्रयास की भी प्रशंसा करते हुए उनका भी आभार जताया।
मंडलायुक्त महोदय को धन्यवाद पत्र देने जाने वालों अधिवक्ताओं में सर्वश्री अतुल जायसवाल, मनोज कुमार मैनी, कृष्ण कांत गुप्ता, राम जी, अमित श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र, अनिल कुमार, शिव कुमार शुक्ल सम्मिलित थे।
More Stories
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel