मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर:11 सितंबर 25 *वोट की चोरी पकड़े जाने से घबराई हुई है बीजेपी सरकार*
मिर्जापुर 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन पर प्रयाग जोन के कांग्रेस के साथियों का प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा कार्यक्रम होना था बीजेपी सरकार के द्वारा कांग्रेस के लोगों को 11:00 बजे रात से हाउस अरेस्ट कर लिया गया है
पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि वोट चोरी मामले को उजागर करने के बाद बीजेपी सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है
बीजेपी सरकार को बेनक़ाब किया जा रहा है इसी बौखलाहट का परिणाम है कि भाजपा सरकार ने देर रात पुलिस भेजकर कांग्रेस के नेताओं को हाउस अरेस्ट करवा कर उनके बनारस जाने पर पाबंदी लगा दी। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि रायबरेली में लोकसभा के विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी जी के काफिले को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मंत्री द्वारा रोका गया साथ बीजेपी सरकार के तानाशाही मानसिकता को भी उजागर करता है छोटे खान ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना और जनहित के मुद्दे उठाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन मोदी सरकार जनता से जुड़े सवालों से भाग रही है
और सच्चाई सामने आने से डर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा हाउस अरेस्ट की कड़ी निंदा करते हैं और जनता से अपील करते है कि वे इस तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें हाउस अरेस्ट में शामिल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे पूर्व नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष दीप चन्द्र जैन जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, गुलाबचंद पांडे, राजधर दुबे, शिव शंकर पांडे, संजय दुबे, राम लखन, मास्टर राजेंद्र विश्वकर्मा, कपिल सोनकर आदि

More Stories
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।
नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*