मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर:1 अक्टूबर 25 *वृद्धा आश्रम में अंतरास्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया*
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना अंतर्गत पाटेगरा नाला पर स्थित वृद्धा आश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद के अपर न्यायाधीश विनय आर्या और समाज कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण विभाग की सुपरवाइजर और वृद्ध आश्रम के प्रबंधक व संरक्षक ने सभी वृद्ध माता और पिता को अंग वस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया और यह भी कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा, कि वृद्ध माता पिता के बच्चों से बात करके ज्यादा से ज्यादा वृद्ध माता-पिता को उनके घर भेजने का पूरा प्रयास जारी रहेगा और समाज में जागरूकता की भी आवश्यकता है यदि हम अपने माता-पिता की परवरिश नहीं करेंगे तो हमारे साथ हमारे बच्चे भी वही व्यवहार करेंगे । वहीं वृद्धाश्रम के प्रबन्धक ने कहा कि ये सभी हमारे माता-पिता है और हमने प्रयास करके कुछ को उनके घर वापस भेजा है हमारा प्रयास है कि वृद्धजन के घरवालों और उनके बीच सामंजस्य बिठाकर वृद्ध जनों को पुनः अपने परिवार से मिलाया जाए। यही अंतरास्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाने की सफलता होगी।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया