अब्दुल जब्बार
अयोध्या1अक्टूबर25*स्वदेशी अपनाना ही आत्मनिर्भरता का पहला कदम : रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी रुदौली नगर मंडल द्वारा बुधवार को रुदौली डाक बंगला में “आत्मनिर्भर भारत” मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम है। हमें संकल्प लेना होगा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”
विधायक ने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भरता केवल एक नारा नहीं बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी अपनाने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। हमें आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना है।
इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गाँव-गाँव और घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित करें ताकि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प प्रत्येक नागरिक का संकल्प बन सके।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का संकल्प लिया।
More Stories
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!
बांदा 2 नवंबर 26*जमालपुर में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई रोक की गुहार*
बांदा 2 नवंबर26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।