May 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर 6मई26*एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की जिलाधिकारी ने समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लिया

मिर्जापुर 6मई26*एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की जिलाधिकारी ने समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लिया

मिर्जापुर 6मई26*एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की जिलाधिकारी ने समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लिया

यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओ की समय सीमा व गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे यदि गुण्वत्ता खराब पाई जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की समीक्षा में बताया गया कि 75 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो गई शेष धनराशि के मांग हेतु पत्राचार किया गया, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समय सीमा अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। नर्सिंग कालेज के बारे में बताया गया कि कार्य फिनिशिंग का कार्य चल रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि हैण्डओवर तभी लिया जाए जब कार्यदायी संस्था द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया हो। मेडिकल कालेज में मल्टी पर्पज हाल के निर्माण के बारे में बताया गया कि साउंड आदि के टेस्टिंग आदि का कार्य किया जा रहा है शीघ्र ही हैण्डओवर कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद जितने भी लम्बित परियोजनाएं चल रही है सभी परियोजनाओ की अद्यतन स्थिति से सम्बन्धित प्रत्येक सप्ताह कार्यदायी संस्था से रिपोर्ट प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि सप्ताहिक रिपोर्ट में प्रगति न हो तो सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित करते करे। उन्होंने कहा कि जिन विभाग से परियोजनाओ का निर्माण हो रहा है वे अधिकारी उसका समय-समय पर निरीक्षण भी करते रहें। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के अन्दर जितने भी हर घर जल योजनान्तर्गत सड़के खोदी गई है उन्हें दुरूस्त कराएं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर सड़क मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। जल जीवन मिशन ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन एजेंसियो द्वारा कार्य पूर्ण बताया जा रहा है और हर घर जल योजनान्तर्गत सभी घरो में पानी पहुंच रहा है इसकी अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण इसका निरीक्षण करे यदि घरो में पानी नही जा रहा है कार्यदायी संस्था पर कार्यवाही करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Taza Khabar