मिर्जापुर ६ मई २६*इफको मिर्जापुर द्वारा नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर। पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत इफको मिर्जापुर द्वारा मझवा ब्लॉक के ग्राम सभा कर्षड़ा में नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अमरेश केसरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बसंत कुमार गुप्ता तथा रामापुर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, रामापुर समिति सचिव रोहित सिंह, भाजपा नेता हरि ओम त्रिपाठी उपस्थित रहे
इस अवसर पर इफको मिर्जापुर के स्पेशलिटी फर्टिलाइजर असिस्टेंस रितेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित रूप से मिलते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में कमी आती है।
किसानों को बीज एवं जड़ शोधन की विधि, फसल पर छिड़काव के तरीके तथा धान सहित विभिन्न फसलों में नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से जल, मृदा एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गेहूं, धान एवं बाजरा की फसलों में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस का प्रयोग करे, जिससे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी देखने को मिली। उन्होंने किसानों को नैनो उर्वरकों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मिर्जापुर अमरेश केसरी ने भी किसानों से मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक न केवल उत्पादन बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं।
कार्यक्रम में किसानों को सागरिका, लिक्विड कंसोर्टिया एवं जल विलेय उर्वरकों की भी जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित किसानों ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को अपनाने का संकल्प लिया।

More Stories
मथुरा 6 मई 26*थाना हाईवे पुलिस द्वारा छिनैती की घटना में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरप्तार ।*
मिर्जापुर 6मई26*एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की जिलाधिकारी ने समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लिया
मिर्जापुर 6मई २६*बाल संरक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण