मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 4 मई 25 *जायसवाल क्लब मिर्जापुर मंडल की बैठक संपन्न*
मिर्जापुर*रविवार दिनांक 4 मई 2025 को विन्ध्याचल स्थित होटल विन्ध्य रेजीडेंसी में ” जायसवाल क्लब मिर्जापुर मंडल ” के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें ” जायसवाल क्लब ” के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल सहित मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों मिर्जापुर ,भदोही और सोनभद्र से आए पदाधिकारियों ने समय से पहुंचकर मां विंध्यवासिनी जी के दर्शन किए और बैठक में शामिल हुए। बैठक समाज के उत्थान व मजबूती हेतु कई विषयों पर चर्चा की गई और कैसे जायसवाल समाज के लोगों को आगे बढ़ाया जाए इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई। और अंत में सबने दिव्य भोजन-बाटी-चोखा-खीर आदि का आनंद लिया। कार्यक्रम मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष – अरुण जायसवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने सहयोग किया।

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*