मिर्जापुर 20 अप्रैल 26*कृत्रिम अंग वितरण हेतु शिविर का आयोजन-अपने ब्लाक पर पहुंच कर दिव्यांग बंधु कराएं पंजीकरण
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर *जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण राजेश सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत चिन्हाकंन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिन्हाकंन शिविर आयोजन जिसमें दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जमालपुर एवं नगर पालिका अहरौरा विकास खण्ड जमालपुर दिन गुरूवार को, दिनांक 28 अप्रैल 2026 नरायनपुर एवं नगर पालिका चुनार विकास खण्ड नरायनपुर परिसर दिन मंगलवार को, दिनांक 30 अप्रैल 2026 विकास हलिया के परिसर में दिन गुरूवार को, दिनांक 02 मई 2026 को विकास खण्ड के राजगढ़ के परिसर में दिन शनिवार को, दिनांक 06 मई 2026 को विकास खण्ड छानबे के परिसर में दिन बुधवार को, दिनांक 07 मई 2026 को विकास सीखड़ के परिसर में दिन गुरूवार को, दिनांक 12 मई 2026 को विकास खण्ड मझवां एवं नगर पंचायत कछवां में विकास खण्ड मझवां के परिसर में दिन मंगलवार को, दिनांक 13 मई 2026 को विकास खण्उ लालगंज परिसर में दिन बुधवार को, दिनांक 15 मई 2026 को विकास खण्ड पहाड़ी के परिसर में दिन शुक्रवार को, 19 मई 2026 को विकास खण्ड मड़िहान के परिसर में दिन मंगलवार को, दिनांक 20 मई 2026 विकास खण्ड सिटी एवं नगर पालिका सदर में विकास खण्ड नगर सिटी परिसर में दिन बुधवार को एवं दिनांक 22 मई 2026 को विकास खण्ड कोन के परिसर में दिन शुक्रवार को शिविर का आयोजन होगा। चिन्हाकंन शिविर में उपरोक्त तिथियों पर दिव्यांगजन अपने साथ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यू0डी0आई0डी0 कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान/तहसील द्वारा निर्गत (ग्रामीण क्षेत्र में रू 46080/- से अधिक का न हो एवं शहरी क्षेत्र में रू0 56460/- से अधिक का न हो), आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साइज 04 फोटो अपने लाकर शिविर में पंजीकरण करा सकते है।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण