मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 11अगस्त 25 *वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर सड़क पर उतरी सपा*
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
अखिलेश यादव को तत्काल रिहा किया जाय: देवी प्रसाद चौधरी
मिर्जापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जरिये वोट चोरी के आरोप पर विरोध करने पर दिल्ली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च करते हुये कलेक्ट्रट पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह को सौपा। जिसमे मांग की गई कि बिहार के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कथित धांधली की जॉंचकर दोषियों की गिरफ्तारी एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग की गई थी।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वोटर लिस्ट संशोधन (ैप्त्) के मुद्दे पर संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिसकर्मियों ने आगे जाने से रोका और वह धरने पर बैठ गये। इस दौरान उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। ये सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। भाजपा लोकतंत्र का गला घोट रही है।
आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता पक्ष द्वारा यह कार्रवाई की गई है। कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर धरना प्रदर्शन करने वालो में पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, दामोदर प्रसाद मौर्या, राजेश भारती, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, परवीन बानो, ज्योति गुप्ता, रामगोपाल बिन्द, मेवालाल प्रजापति, रंजीत फौजी, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, श्यामअचल यादव, अतीक खान, शकील अहमद, अरशद अली, धनन्जय सिंह, बलराम यादव, जितेन्द्र यादव, जैनेन्द्र सिंह, रवि यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, रमाशंकर कोल, राममिलन यादव, बबलू पाण्डेय, अर्जुन यादव, लाल बहादुर यादव आदि मौजूद रहें।

More Stories
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
लखनऊ7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर7अगस्त26*जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का अभियान शुरू