मिर्जापुर २२ फरवरी २६ * मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
मिर्जापुर। नगर के महुवारिया स्थित जीआईसी के मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में आज 22 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने। सर्वधर्म सद्भाव और सादगी का संदेश देते इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग साक्षी बने। आयोजन समिति और वधू पक्ष के लोगों ने पुष्प वर्षा कर दूल्हे का स्वागत किया। जयमाला के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य समारोह में विद्वान पंडितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूर्ण कराईं। एक ही मंडप के नीचे 22 अग्निकुंडों में आहुति दी गई और जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। आयोजन में स्वच्छता और फिजूलखर्ची रोकने पर विशेष जोर दिया गया।

More Stories
कौशाम्बी 10 अप्रैल 2*कशिया पूर्व ग्राम में चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*
अनूपपुर 10 अप्रैल 26*कोतमा में चार मंजिला अग्रवाल लॉज के अचानक ढह जाने कि मैजिस्ट्रीरियल जाँच 17 अप्रैल को
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*दुष्कर्म करने वाले भाजप नेता अनुभव पांडेय आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा*