मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 9890 लाभार्थियों को प्रदान किया गया लाभ*
*मंडलायुक्त, जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ*
*विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टाल का किया अवलोकन**
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मीरजापुर 22 फरवरी 2026- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष / वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ अनुमोदनोपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन आज दिनांक 22.02.2026 को किया गया। मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मंडलायुक्त श्री राजेश प्रकाश, जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र -।।, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आम जनता के विधिक सशक्तीकरण के अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगो, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाए एवं ऐसी योजनाएं जो विधिक साक्षरता का भाग बनाते है।
उक्त के सम्बन्ध में दिनांक 22.02.2026 को जनपद मीरजापुर के जी०आई०सी० मैदान, महुवरिया, मीरजापुर में आयोजित मेगा/बृद्ध विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 9890 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया है। आयोजित शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा मेगा\ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

More Stories
मिर्ज़ापुर22फ़रवरी26*इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन संपन्न
मिर्ज़ापुर 22फ़रवरी26*ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया और गिफ्ट दिया गया
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया भव्य आयोजन