मिर्ज़ापुर 21 अप्रैल 26*The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ: अब एक ही छत के नीचे मिलेगी विश्व स्तरीय, दर्द रहित डेंटल केयर
मिर्ज़ापुर *अस्पताल का विधिवत उद्घाटन ओंकारनाथ दुबे और सरला दुबे के कर-कमलों द्वारा किया गया। परिवार के मुखिया और मार्गदर्शक माताजी पिताजी द्वारा रिबन काटकर अस्पताल को जनमानस की सेवा के लिए समर्पित किया गया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आशीर्वाद के साथ इस नेक कार्य की सराहना की।
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
शहर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करते हुए ‘The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ किया गया। अत्याधुनिक तकनीकों, आधुनिक उपकरणों और अनुभवी विशेषज्ञों से सुसज्जित यह अस्पताल अब मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्व स्तरीय डेंटल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों, चिकित्सकों और नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय दुबे (MDS, Prosthodontics) और वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. नेहा दुबे (BDS, MDS, Pediatric and Preventive Dentistry) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस संस्थान का उद्देश्य केवल दांतों का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को एक सुरक्षित, सहज और पूरी तरह दर्द रहित (Painless) अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे इलाज अधिक सटीक, तेज और प्रभावी हो सके।
‘The Family Dental Hospital’ में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के मरीजों के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां रूट कैनाल ट्रीटमेंट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, दांतों की सफाई, इम्प्लांट, ब्रेसेस और बच्चों की दंत देखभाल जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
अस्पताल प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं को किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति बेहतर दंत चिकित्सा का लाभ उठा सके। इस नई पहल से शहरवासियों को अब बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि उन्हें अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि अस्पताल प्रबंधन की पूरी कमान दुबे परिवार के हाथों में है, जिसमें मनोज कुमार दुबे ने मुख्य सूत्रधार के रूप में अपनी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में अस्पताल को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। परिवार के सदस्य अनुज कुमार दुबे, अरुण कुमार दुबे और पवन कुमार दुबे सहित परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परिवार की इस सामूहिक सहभागिता ने अस्पताल के सेवा भाव और मजबूती को और अधिक बल देगा।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*