महोबा21जून26*मुख्यमंत्री ने महोबा को दी 687 करोड़ की सौगात, 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री बोले पर्यटन रूप में विकसित महोबा बनेगा विकास का हब
फोटो,,, हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं से मिलते मुख्यमंत्री ,गोरखगिरी में जाते मुख्यमंत्री और अधिकारी , पूजा शिव तांडव में पूजा अर्चना करते हुए,
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मोदी मैदान में 687करोड़ रुपए के लागत की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और आधार शिला रखी। विधान सभा महोबा और चरखारी के विकाश के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पर जोर देते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां एम्स अस्पताल की जल्दी स्थापना होगी। पर्यटन के संभावनाओं से जुड़े इलाके के ऐतिहासिक धार्मिक स्थानों को विकसित करने को दिये बजट से यहां विकास का नया द्वार खुलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर विशाल भीड़ दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला प्रशासन के साथ पहले प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि पहाड़ी पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। स्थित शिवतांडव मंदिर में दर्शन करने के बाद चल रहे पर्यटन के विकास को देख कर जिलाधिकारी को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस लाइन रोड पर स्थित मोदी मैदान पहुंचकर जनता को संबोधित किया। जिले में मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार आये मुख्यमंत्री ने विधानसभा चरखारी तथा महोबा की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया गया!परियोजनाएं 687 करोड रुपए से अधिक की लागत का जिक्र करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं गोरख गिरी पर्वत जो की गुरु गोरखनाथ जी महाराज की तपोस्थली है को पर्यटन के रूप में बढ़ाने के लिए निरंतर धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवंटित की जा रही है। कहा कि गोरखगिरी पर्वत पर पहुंचकर वहां मैने पर्यटन के कार्यों का अवलोकन किया!आने वाले समय में बुंदेलखंड औद्योगिक क्षेत्र के लिए हब बनेगा । उन्होंने कहा कि बढ़ते विकास के आयामो से रोजगारों का जिले में सृजन होगा कहा कि !भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ काम करती है!
जनसभा में सदर विधायक राकेश गोस्वामी और एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर ने जिले के विकास से जुड़े कार्यों के मांग ज्ञापन भी सौंपे। जनसभा दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल , हमीरपुर महोबा डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष जे पी अनुरागी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, समाजसेवी सुलभ सक्सेना , पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों की भीड़ रही।
इनसेट,,,,
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से नदारत दिखे चरखारी विधायक
महोबा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से चरखारी विधानसभा भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत की दूरी चर्चा में रही। नमामि गंगे योजना की विफलता का आरोप लगाकर प्रदेश के जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोककर सुर्खियों में आए विधायक का यह विरोध ही उनके मौजूद नहीं रहने का कारण बताया जा रहा हैं। वैसे चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत के पिता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत कार्यक्रम दौरान मंच पर नजर आए।
इनसेट,,,
कई समाजसेवी ,भाजपाई नजर बंद रहे।
महोबा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद महोबा कार्यक्रम के दिवस पर समाजसेवी ,भाजपाइयों को पुलिस के पहरे में नजर बंद करना सुखियों में है। गुरु
गोरखनाथ की तपोभूमि पहाड़ी पर स्थित धार्मिक स्थल को पंद्रह साल से प्रयास करके पहचान दिखाने वाले समाज सेवी तारा पाटकर को एक दिवस पहले से घर में ही पुलिस प्रशासन ने नजर बंद कर दिया था। भाजपा की जिला मंत्री रूपाली तिवारी जो चार माह पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाकर चर्चा में आई थी उन्हें भी पुलिस ने घर पर कैद रखा। समाज सेवी रामकिशोर सिंह , भगवती शरण सोनी जैसे कई समाजसेवियों को नजर बंद करके कार्यक्रम से दूर रखा।

More Stories
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*