मद्रास25जनवरी25*कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ किया गया अवांछित व्यवहार भी यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है
मद्रास हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ किया गया अवांछित व्यवहार भी यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। न्यायमूर्ति आर.एन. मंजुला ने कहा कि पीओएसएच अधिनियम में कृत्य को नीयत से अधिक महत्व दिया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यवहार महिलाओं को असहज महसूस कराता है, तो वह यौन उत्पीड़न की परिभाषा में आता है। एक मामले में तीन महिला कर्मचारियों ने सीनियर पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने लेबर कोर्ट का फैसला पलटते हुए कहा कि शालीनता और सम्मान कार्यस्थल पर आवश्यक हैं।
रिपोर्ट-तरस तृप्त जैन *टी.टी.*
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…