June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा7अगस्त24*हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज ने स्वर्ण रजत हिंडोलो में विराजमान होकर भक्तों को दिए दर्शन

मथुरा7अगस्त24*हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज ने स्वर्ण रजत हिंडोलो में विराजमान होकर भक्तों को दिए दर्शन

लोकेशन /- मथुरा
रिपोर्ट /- नीतेश सैनी

मथुरा7अगस्त24*हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज ने स्वर्ण रजत हिंडोलो में विराजमान होकर भक्तों को दिए दर्शन ।श्रद्धालुओं की लगी अपार भीड़।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आज झूलन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ‌जिसमें ठाकुर बांके बिहारी महाराज स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं‌। स्वर्ण हिंडोला सोने चांदी के झूले में झूलते हुए भक्ति ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में दूर दरार से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे हैं ‌
मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर समूचे मंदिर परिसर को हरियाली सजावट से सजाया गया है। झालरों सहित अन्य सजावट हरे हरे रंग के की हैं। ठाकुर जी भी आज खुद हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र धारण करे हुए हैं ‌जिसके लिए प्रशासन के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह खोया पाया केंद्र तो श्रद्धालुओं को सुगम अपने आराध्य के दर्शन हो के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साल में एक बार ठाकुर बांके बिहारी अपने स्थान से निकलकर बाहर बारामदे में आकर स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देते हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दर्शन करने वालों की सभी मनोकामनाएं ठाकुर बांके बिहारी पूरी करते हैं। इसी कामना के साथ आज हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आराध्या ने स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए हैं ।एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की वृंदावन में अपार भीड़ लग गई।
हरियाली तीज के पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है इस दिन सुहागन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्यवती की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना के लिए एवं अविवाहित कन्याएं अच्छे वरन की प्राप्ति के लिए इस दिन का व्रत रखती है। और भगवान शिव के माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करती है। आज के दिन को हरियाली तीज शाब्दिक अर्थ हरि तीज जिसे सिंधरा तीज छोटी चीज श्रावण तीज या श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। और बताया कि इस दिन सिंगार करने का काफी महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सिंगार करने से मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करती है। इसलिए माता पार्वती की कृपा पाने के लिए सुहागन महिलाएं सिंगार करती हैं। अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। वही ठाकुर द्वारकाधीश सहित विभिन्न मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की अपार भी लगी है तो वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होने वाले हरियाली तीज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। जानकारी देते हुए मंदिर सेवायत ने यह बताया

बाईट /- आशीष गोस्वामी
बाईट /- श्रद्धालु
बाईट /- एसएसपी शैलेश कुमार पांडे

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.