मथुरा26मई2023*थाना हाईवे पुलिस द्वारा बस, ईको गाडी व अन्य वाहनों से अवैध वसूली करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 दीपक नागर चौकी प्रभारी राधापुरम स्टेट द्वारा मय पुलिस बल के दिनांक 25/05/2023 को चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभिनन्दन होटल के पास से बस एंव ईको गाडियों से अवैध वसूली करते हुये मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना हाईवे पर मु0अ0सं0 534/23 धारा 384/411 भादवि पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाईवे सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*अपराध करने का तरीका-* उक्त अभियुक्त अपराधी अपने साथी के साथ मिलकर गोवर्धन चौराहे के आस-पास बसों, इको गाडियों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली करता है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
अभि0 हेमराज पुत्र गिर्राज निवासी ग्राम दिगौट थाना सदर जनपद पलवल हरियाणा उम्र 45 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 534/23 धारा 384/411 भादवि थाना हाईवे मथुरा
अन्य आपराधिक इतिहास की जानाकरी की जा रही है ।
*बरामदगी का विवरण-*
3520 रूपये(अवैध वसूली से सम्बन्धित)
*गिरफ्तार करने वाली टीम–*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री उमेशचन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे मथुरा ।
2- उ0नि0 श्री दीपक नागर चौकी इंचार्ज राधापुरम स्टेट थाना हाईवे मथुरा ।
3- का0 1112 सतेन्द्र कुमार थाना हाइवे जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 11 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी चायल ने ग्राम घोसिया में भूमि विवाद की 05 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**डंफर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल*
पूर्णिया 11 अप्रैल 26*पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया।