May 4, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा26मई2023*थाना सुरीर व सर्विलांस टीम जनपद मथुरा पुलिस को मिली बडी सफलता*

मथुरा26मई2023*थाना सुरीर व सर्विलांस टीम जनपद मथुरा पुलिस को मिली बडी सफलता*

मथुरा26मई2023*थाना सुरीर व सर्विलांस टीम जनपद मथुरा पुलिस को मिली बडी सफलता*
• *लूट की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार*
• *कब्जे से लूटे गये 50,500 रुपये, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मो0सा0, एक अन्य बुलट मो0सा0 व 02 अदद अवैध तमंचा .315 मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर कब्जे से बरामद।*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा* के द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एंव श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी माँट महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुरीर व सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 श्री विकास शर्मा जिला मथुरा के नेतृत्व में लूट की योजना बनाते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन अभि0गण 1. दीपू उर्फ मानवेन्द्र पुत्र रमेश सिंह उम्र करीब 26 वर्ष 2. भोलू उर्फ नागेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह 3. कोमल पुत्र रोहन सिंह समस्त नि0गण ग्राम गढ़ी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार जनपद मथुरा को दिनांक 26.05.2023 को यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से जंगल ग्राम तेहरा से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मु0अ0सं0 137/2023 धारा 392/411 भादवि0 से सम्बन्धित शेष लूटे गये 50,500/- रुपये, दो मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाईकिल, 01 अन्य बुलट मोटरसाईकिल, 02 अदद अवैध तमंचा मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। तथा गिरफ्तारशुदा अभि0गण के विरुद्ध मु0अ0सं0 148/2023 धारा 307/398/401/411/414 भादवि0 व 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा ही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* श्रीमान जी दिनांक 17.05.2023 को श्री सोनवीर सिंह पुत्र धर्मेन्द्र कुमार नि0 गाँव नगला सराय थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा सत्या माईक्रो कैपिटल लि0 कम्पनी खैर जिला अलीगढ से लोन के पैसे कलेक्शन करने हेतु ग्राम भगत नगरिया थाना सुरीर जिला मथुरा आया हुआ था। तथा कलेक्शन कर ग्राम जरारा के लिए जा रहा था। तभी शीशागढी मन्दिर के आगे वह अपनी स्पलेन्डर मोटरसाईकिल रोककर टायलेट कर रहा था उसी दौरान एक सफेद अपाचे मोटरसाईकिल पर सवार 03 बदमाशों ने तमचे दिखाकर डरा धमकाकर उसका रुपये से भरा बैग छीन लिया जिसमें करीब 78,000/- रुपये, एक टैब व एक मोबाईल फोन था जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 137/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत हुआ था।

*घटना करने का तरीका-* गिरफ्तारशुदा अभि0 द्वारा बताया गया कि वे लोग बुलट मोटरसाईकिल व अपाचे मोटरसाईकिल से बदल बदल कर लूट की घटनायें करते है। तथा सबसे पहले फाईनेन्स कम्पनी के कलेक्शन एजेन्टों के बारे में जानकारी करते है कि कब किस गांव में कलेकश्न करने आते है। उस गांव की रैकी कर आने जाने वाले रास्ते पर लगकर कलेकशन एजेन्ट के साथ लूट की घटना कारित कर देते है तथा कभी कभी फाईनेन्स कार्यालय में जब कलेक्शन एजेन्ट पैसा जमा करने आते है तो उनकी रैकी करते है तथा फाईनेन्स कार्यलय पर कलेक्शन एजेन्ट के आने जाने वालो रास्तों पर रैकी कर लूट की घटना कारित करते है। घटना के दौरान मोटरसाईकिलों के नम्बर प्लेट बदल लेते है। कलेक्शन एजेन्टों को अवैध तमंचे से डराते धमकाते है तथा विरोध करने पर फायरिंग कर देते है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
1.दीपू उर्फ मानवेन्द्र पुत्र रमेश सिंह नि0 गढ़ी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा
2.भोलू उर्फ नागेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह नि0 गढ़ी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा
3.कोमल पुत्र रोहन सिंह नि0 गढ़ी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा

*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद अपाचे चोरी की मोटरसाईकल व
2. 50,500/- रुपये व
3. कत्थई रंग का बैंग व
4. दो मोबाईल जिनमें एक मोबाईल टैब ।
5. बुलट मोटरसाईकिल
6. 02 अदद अवैध तमंचा .315 व 03 अदद जिन्दा .315 व 01 खोखा कारतूस .315 बोर
7. 01 अदद चाकू नाजायज

*अभि0गण द्वारा लूट की कारित की गयी घटनायें जिनका अनावरण हुआ है का विवरण-*

👉1.दिनांक 17.05.2023 को समय करीब 15.05 बजे कलेकशन एजेन्ट सोनवीर सिंह के साथ 78,000/- रुपये, एक टैब, एक मोबाईल फोन की घटना की थी। उक्त घटना तीन अभि0गण ने ग्राम भगतनगरिया थाना सुरीर मथुरा के रोहित पुत्र देवीचरन उर्फ देवो की सूचना पर योजना बनाकर रैकी कर की थी। घटना का सफल अनावरण हुआ।

👉2.थाना एत्मादपुर जिला आगरा में दिनांक 03.02.2023 को बांस वाला रोड पर बुलट मोटरसाईकिल से 70,000/- रुपये की लूट की घटना की थी जिसके सम्बन्ध में थाना एत्मादपुर पर मु0अ0स0 26/2023 धारा 392 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। जिसका थाना सुरीर पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया। बरामद बुलट मो0सा0 मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त की गयी है। उक्त घटना दीपू उर्फ मानवेन्द्र पुत्र रमेश सिंह व भोलू उर्फ नागेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह नि0 गढ़ी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा ने मिलकर अपने साथी नितिन पुत्र कुवरपाल नि0 गढ़ी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा के साथ मिलकर की थी।

👉3.दिनांक 30.04.2023 को मांट रोड पर नगला बिन्दा के बास अभि0गण मोहित शर्मा व अरुण ने अभि0 दीपू उर्फ मानवेन्द्र पुत्र रमेश सिंह उपरोक्त के साथ मिलकर 50,000/- रुपये की लूट की थी। उक्त लूट की सूचना भी रोहित पुत्र देवीचरन नि0 भगतनगरिया थाना सुरीर मथुरा द्वारा दी गयी थी।

👉4.दिनांक 06.05.2023 को मांट पानीगांव रोड से नगला खेडा गांव को जाने वाली रोड पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति से तमंचा दिखाकर अभि0 दीपू उर्फ मानवेन्द्र पुत्र रमेश सिंह उपरोक्त ने अपने साथी मोहित पुत्र पप्पू नि0 असनेता जहागीराबाद थाना लोधा अलीगढ व अरुण पुत्र उदयवीर नि0 हृदय नगरिया थाना गोन्डा अलीगढ के साथ मिलकर 28,000/- रुपये की लूट की थी।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सुरीर श्री नरेन्द्र यादव जनपद मथुरा
2. उ0नि0 श्री विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस सैल जनपद मथुरा
3. उ0नि0 श्री सोनू कुमार सर्विलांस सैल जनपद मथुरा
4. उ0नि0 श्री विनोद यादव थाना सुरीर जनपद मथुरा
5. उ0नि0 श्री दुर्गेश कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा
6. उ0नि0 श्री अजीत कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा
7. उ0नि0 श्री अमित कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा
8. है0का0 अजयपाल सिंह थाना सुरीर जनपद मथुरा
9. है0का0 सुरजेश कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा
10. है0का0 राघवेन्द्र सिंह सर्विलांस सैल जनपद मथुरा
11. है0का0 परवेन्द्र कुमार सर्विलांस सैल जनपद मथुरा
12. है0का0 गोपाल सिंह सर्विलांस सैल जनपद मथुरा
13. का0 सुमित कुमार सर्विलांस सैल जनपद मथुरा
14. का0 1698 पवनकिशोर थाना सुरीर जनपद मथुरा
15. का0 1222 अंकित नागर थाना सुरीर जनपद मथुरा
16. का0 1495 विनीत कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा
17. का0 1193 विशाल तेवतिया थाना सुरीर जनपद मथुरा
18. का0 1589 विक्रान्त शर्मा थाना सुरीर जनपद मथुरा

About The Author

Taza Khabar