मथुरा19जुलाई26*मथुरा पुलिस की बड़ी सफलता: लूट के बाद हत्या करने वाले 3 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार,
मथुरा से बृजभूषण शर्मा, यूपीआजतक।
मथुरा जनपद में थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, लूटा हुआ एटीएम कार्ड, लूटा गया मोबाइल फोन तथा लूट के 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी, मथुरा ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#Hashtags:
#Mathura #MathuraPolice #Encounter #LootMurder #UPPolice #JaintPolice #CrimeNews #UPAajTak #BreakingNews #UttarPradesh #MathuraNews

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*