मथुरा 19 जुलाई 26* आज मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा आज दिनाँक 19.07.2026 को *जिलाधिकारी मथुरा* , *पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा* व *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा* द्वारा संयुक्त रूप से इस महा अभियान का नेतृत्व करते हुए *”हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है* ” का जोरदार नारा दिया । इस संकल्प के साथ ही परिक्रमा मार्ग वृन्दावन के विभिन्न प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान किया । सड़कों की सफाई , रास्तों के किनारों से कचरा हटाने और पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए कार्य किया गया । अभियान के दौरान *जिलाधिकारी मथुरा, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा* ने वृन्दावन की गलियों और मंदिरों के आसपास मौजूद स्थानीय नगरवासियों, दुकानदारों तथा श्रद्धालुओं से ब्रज धाम की पवित्रता को बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने ,प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का पूर्ण त्याग करने, और पर्यावरण व जन-स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले गीले व सूखे कचरे को खुले में अथवा सड़कों पर इधर-उधर फेंकने के बजाय हमेशा निर्धारित कूड़ेदानों का ही प्रयोग करने की अपील की गयी ।

More Stories
भागलपुर19जुलाई26*कहलगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फूड वैन का हुआ शुभारंभ
मथुरा 19 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को कुल 392 ग्राम अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 19 जुलाई 26* पुलिस कर्मियों को मिलेगी-संयम,संवेदनशीलता,भीड़ नियंत्रण में मानवीय दृष्टिकोण विकसित करना और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग ।*