मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट युपी आजतक
मथुरा15मार्च24*गैर प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करने वाले 01 शराब तस्कर गिरफ्तार।
*थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गैर प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करने वाले 01 शराब तस्कर को गैर प्रान्त की कुल 450 पेटी (कुल 4200 लीटर शराब ) अनुमानित बाजारु कीमत करीब 25 लाख अवैध अंग्रेजी शराब Aristocrat ब्राण्ड पंजाब मार्का एवं उक्त अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक (अनुमानित कीमत 15 लाख) के साथ किया गिरफ्तार*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा* के आदेश के अनुपालन जनपद मे अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के रोकथाम के अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महोदय छाता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व मे गैर प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्कर शुभम कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी म0नं0 5, सुभाष नगर, पावर हाऊस कालौनी, कालका, थाना पिंजोर, जिला पंचकुला, हरियाणा उम्र करीब 25 वर्ष को गैर प्रान्त की कुल 450 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब Aristocrat ब्राण्ड पंजाब मार्का व तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक रजि0नं0 RJ21GC8247के साथ दिनांक 15.03.2024 को हताना कट पर बैरियर के पास से गिरफ्तार कर थाना कोसीकला में अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का विवरण*-
दिनांक 15.03.2024 को थाना कोसीकलाँ की पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान पर गैर प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करने वाला शराब तस्कर गैर प्रान्त की कुल 450 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब Aristocrat ब्राण्ड पंजाब मार्का व तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक के साथ गिरफ्तार करने में उस समय सफलता प्राप्त हुई, जिस समय शराब तस्कर शराब को ट्रक में भरकर अमृतसर पंजाब से गोंडा बस्ती ले जा रहा था। पुलिस टीम थाना कोसीकलाँ दिनांक 15.03.2024 को थाना क्षेत्र कोसीकलाँ में हताना कट पर बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही थी, तभी होडल की तरफ से आ रहे एक ट्रक का चालक पुलिस को चैकिंग करता देखकर मौके से ट्रक को रोककर खेतो की भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौडकर घेरघोटकर खेतो में शराब तस्कर/अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी म0नं0 5, सुभाष नगर, पावर हाऊस कालौनी, कालका, थाना पिंजोर, जिला पंचकुला, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शुभम उपरोक्त से अवैध शराब की तस्करी एवं अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में भी गहनता से पूंछ तांछ की जा रही है।

More Stories
Bengaluru 22 Aprail २०२६ * Anti-SIR Conference ,Karnataka will not tolerate even a single eligible voter being left out of the vote revision.
बंगलौर २२ अप्रैल २०२६ * एसआईआर विरोधी सम्मेलन ,कर्नाटक मतदान संशोधन से एक भी योग्य मतदाता के वंचित रहने को बर्दाश्त नहीं करेगा।
आगरा 22 अप्रैल २०२६ * आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है