मथुरा03नवम्बर23*कंगना रनौत लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, कहां से मिल सकता है टिकट?
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही राजनीति के मैदान में एंट्री कर सकती है। वे 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा सकती है।
द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं कंगना ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
माना जा रहा है कि वे लोकसभा में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। वे उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश या मुंबई की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती है।
उत्तर प्रदेश ब्रांड एंबेसेडर कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसक है। वे कई बार मोदी सरकार के कार्यों की सराहना कर चुकी है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा भी था कि 2024 के चुनाव में वह बीजेपी की ही जीत देख रही हैं।
उल्लेखनीय है कि कंगना पहले कई बार राजनीति में एंट्री संबंधी सवालों से इनकार करती रही है।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*