मथुरा 9 अगस्त 26*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा घर से चोरी किये गये मोबाइल फोन व 65,000/- रुपये सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 08.08.2026 को समय 21.10 बजे छाता शेरगढ़ रोड पर बम्बे की पटरी पर अस्तौली की तरफ जाने वाले रास्ते से वांछित अभियुक्त केसराम पुत्र श्रीचन्द निवासी उझानी थाना शेरगढ, मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष को मु0अ0सं0 216/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 व मु0अ0स0 122/2026 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना शेरगढ़ से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 08.08.2026 को मुकद्दमा वादी श्री धीरज पुत्र बीरबल नि0 ग्राम जटवारी थाना शेरगढ जनपद मथुरा के प्राप्त प्रार्थना पत्र बनाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 07.08.2026 की रात्रि मे घर के कमरे मे रखी सन्दूक मे से 80,000 रुपये चोरी करना व चार्जिंग में लगा रेडमी मोबाइल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना शेरगढ़ पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान अभियुक्त केसराम पुत्र श्रीचन्द निवासी उझानी थाना शेरगढ,मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाने से एक टीम का गठन कर अभियुक्त केसराम उपरोक्त को दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 21.10 बजे छाता शेरगढ़ रोड़ पर बम्बे की पटरी पर अस्तौली की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर मा0 न्यायाय के समक्ष भेजा गया है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
अभियुक्त केसराम पुत्र श्रीचन्द निवासी उझानी थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
स्थान- छाता शेरगढ़ रोड पर बम्बे की पटरी पर अस्तौली की तरफ जाने वाले रास्ते से, दिनांक-08.08.2026 को समय करीब 21.10 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
एक मोबाइल रेडमी कम्पनी रंग काला व कुल 65 हजार रूपये बरामद किये गये ।
*अभियुक्त उपरोक्त से सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
1.मु0अ0सं0 216/2026 धारा-305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0स0 122/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
3.मु0अ0स0 256/2023 धारा 60 आब0 एक्ट थाना शेरगढ मथुरा ।
4.मु0अ0स0 130/2021 धारा 188/269/270 भादवि थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरी0 अजय किशोर थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 विनीत कुमार थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 रविन्द्र सिह थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
4.रि0का0 830 प्रेमदेव थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
5.रि0का0 167 अरविन्द कुमार थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।

More Stories
अयोध्या9अगस्त26*फूलों से सजा रास्ता, जयकारों से गूंजा शुजागंज, गुरु रविदास की पावन माटी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
बांदा 9 अगस्त 26*नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर अस्पताल में बांटे फल, कार्यालय में काटा केक*
सुल्तानपुर9अगस्त26*झटका मशीन से मौत के बाद एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया का एक्शन: