November 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 नवम्बर 26*अमरनाथ विद्या आश्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया ‘शुभ दीपोत्सव’

मथुरा 5 नवम्बर 26*अमरनाथ विद्या आश्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया ‘शुभ दीपोत्सव’

मथुरा 5 नवम्बर 26*अमरनाथ विद्या आश्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया ‘शुभ दीपोत्सव’

विद्यार्थियों के मनमोहक नृत्य, संगीत एवं गायन प्रस्तुतियों ने बांधा समां,

दीपावली पर सुख-समृद्धि एवं
खुशहाली की कामना

कु0 सोनम

मथुरा। जनपद की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था अमरनाथ विद्या आश्रम में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपोत्सव ‘शुभ दीपोत्सव’ का आयोजन हर्षाेल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में दीपावली की खुशियों, रंग-बिरंगी सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव का मनमोहक वातावरण सृजित कर दिया। विद्यालय प्रबन्धतंत्र ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों व शुभचिंतकों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री मां एवं श्री अरविन्द के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी के विधिवत पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान, सद्भावना और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। यह पर्व हमें शुभ कर्मों, प्रेम, सहयोग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन से रोग, शोक एवं दुखों को दूर कर सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का नया प्रकाश लेकर आए।
विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी ने बताया कि दीपोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं अन्य विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, फ्यूजन डांस, ‘राम आएंगे’, ‘दीप दिवाली के’, डांडिया, ‘घर मोरे परदेशिया’ तथा ‘आयो रे म्हारो ढोलना’ जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए गए। संगीत विभाग की छात्राओं ने मधुर गायन, गीत एवं कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अलीशा, शगुन, अनुष्का, वंशिका, साक्षी, इशिका, लावण्यालक्ष्मी, श्रेयम, यशस्वी, आरोही सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के समन्वयक शुभम वाजपेयी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यालय के शुभचिंतकों एवं पूर्व विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में के.के. दीक्षित, आर.एस. पाण्डेय, अनुराग शर्मा, सीता तिवारी, असलम खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मधुबाला शर्मा ने किया । विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दीपोत्सव का यह आयोजन यादगार बन गया।

Taza Khabar