August 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जौनपुर3अगस्त26*सामाजिक न्याय का संकल्प ही अहिल्याबाई के आदर्शों का सच्चा मार्ग :अरशद*

जौनपुर3अगस्त26*सामाजिक न्याय का संकल्प ही अहिल्याबाई के आदर्शों का सच्चा मार्ग :अरशद*

जौनपुर3अगस्त26*सामाजिक न्याय का संकल्प ही अहिल्याबाई के आदर्शों का सच्चा मार्ग :अरशद*
________________________

*लखनऊ/जौनपुर।*लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का शासनकाल सामाजिक न्याय, धार्मिक सद्भाव और जनकल्याण का स्वर्णिम युग था — मोहम्मद अरशद खान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि भारत के इतिहास में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का नाम एक ऐसी महान शासक के रूप में सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा, जिन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, समानता, धार्मिक सद्भाव, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका शासन केवल एक राज्य तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अयोध्या, काशी, मथुरा, उज्जैन, सोमनाथ, द्वारका, हरिद्वार, गया, प्रयागराज, नासिक तथा देश के अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं, कुओं और जनोपयोगी निर्माण कार्यों को संरक्षण प्रदान किया। उनके कार्य भारतीय संस्कृति और लोककल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उन्होंने शासन को किसी जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं रखा। उनके शासन में मुस्लिम समाज, जैन समाज, दलित, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी समाज तथा सवर्ण समाज सहित सभी वर्गों को समान सम्मान, न्याय और अवसर प्रदान किए गए। उन्होंने सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य किया, जो आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा के माध्यम से सामाजिक न्याय, समान अवसर, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाने का संकल्प ही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सच्चा मार्ग है।

मोहम्मद अरशद खान ने घोषणा की कि 9 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे सायनाथ पाल इंटर कॉलेज, तिघरा, जौनपुर में “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक न्याय एवं धार्मिक सद्भाव सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता, जनकल्याणकारी नीतियों, धार्मिक सद्भाव तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश के सभी सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुँचकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के अभियान को सफल बनाएं।

अंत में मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सामाजिक न्याय, विकास, शिक्षा, रोजगार, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा तथा सभी वर्गों के सम्मान की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक न्याय, भाईचारे तथा विकास की राजनीति को मजबूत करने की अपील की।

Taza Khabar