मथुरा 23 सितम्बर 26*बी.एस.ए. कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। बी.एस.ए. कॉलेज, मथुरा में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 23 सितम्बर 2026 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय परिसर में बनाई गई रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना विकसित करती हैं।
इससे पूर्व 22 सितम्बर 2026 को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारत के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
21 सितम्बर 2026 को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इसी क्रम में 18 सितम्बर 2026 को गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य एवं महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा फलों का वितरण किया गया।
अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर 2026 को “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम से हुई, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा परिसर में 2100 दीप प्रज्वलित किए गए।
सभी कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा के कुशल निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों में डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. एस.के. राय, डॉ. मधु त्यागी के साथ ही डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बी.पी. राय, डॉ. बी.के. गोस्वामी, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. रेखा राय, डॉ. अनु गर्ग आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर बी एस ए कॉलेज अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पूर्व सीडीओ आरएस गौतम और बीबीएम कॉलेज बाह के डॉ सतीश यादव भी उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *पूर्णियाँ में नीलाम पत्र वादों का मेगा शिविर, 2 दिन में 450 वाद निपटे, 7.85 करोड़ की वसूली*
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फ्रॉड के 56,100 रुपये वापस
कौशाम्बी 23 सितंबर 26*आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी पश्चिमी शरीरा से निकाली गई पोषण रैली*